ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

2 करोड़ 33 लाख रुपये आएगी लागत, शासन से मिली मंजूरी, जल्द निकाले जाएंगे टेंडर

अम्बेडकरनगर: सीएमओ श्रीकांत शर्मा।अम्बेडकरनगर के पीएसची केंद्रों पर बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत पीएचसी केंद्रों पर बेड की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 2 करोड़ 33 लाख रुपये लगेंगे, जिसका टेंडर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को दिया गया है।जिले में मरीजों को देखने के लिए 29 पीएचसी केंद्र है। इन केंद्रों पर मरीजों को देखने के साथ टीकाकरण और महिलाओं का प्रसव होता है। मरीजों के बढ़ते संख्या को देखते हुए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत शासन ने 22 पीएचसी में बेडों की संख्या चार से बढ़ाकर 10 करने की घोषणा किया था, जिसके लिए प्रस्ताव मांगा गया था। सीएमओ कार्यालय ने पीएचसी में योजना के तहत बेड बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया।10 लाख 14 हजार में बनेगा वार्डसीएमओ डॉ. श्री कांत शर्मा ने बताया कि 10 लाख 14 हजार रुपये की लागत से प्रत्येक पीएचसी में वार्ड का निर्माण होना है। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब दो करोड़ 23 लाख आठ हजार रुपये की लागत से वार्ड के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को सौंपी गई है। शीघ्र ही शासन से टेंडर प्रक्रिया आदि पूरी कर निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।इन पीएचसी केंद्रों पर बढे़गा बेडसीएमओ कार्यालय के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशरफपुर बरवां, नसीरपुर, ताराखुर्द, जमुनीपुर, अरियौना, उतरेथू, बड़ागांव इब्राहिमपुर, मुंडेहरा, हंसवर, मकरही, नरियांव, कम्हरिया घाट, कमालपुर पिकार, बंदीपुर, नेवादा, मालीपुर, धवरुआ, कर्बला कासिमपुर, बड़ेपुर, सममनपुर, रसूलपुर व तेंदुआईकला में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button