ब्रेकिंग
मौत के साये में कारोबार: सरायछोला में हाईवे किनारे ड्रमों से धड़ल्ले से बिक रहा अवैध डीजल-पेट्रोल, क... मुरैना की धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी: बटेश्वर में दिग्गजों ने बनाई खास रणनीति मुरैना 17 दिन तक एसपी ऑफिस में भटकती रही पीड़िता, न्याय न मिलने पर फंदे पर झूली महिला मकान मालिक पर ... ग्वालियर के डबरा में स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर घायल; 50 बच्चे थे सवार मध्य प्रदेश में परिवहन का बदलेगा पूरा सिस्टम: अब AI बताएगा बस कहां चले, कब पहुंचे और कहां है देरी मुरैना में 5 पंचायत सचिव निलंबित, कई अन्य पर कार्रवाई मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़
मुख्य समाचार

मुरैना की धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी: बटेश्वर में दिग्गजों ने बनाई खास रणनीति

मुरैना:जिले की ऐतिहासिक धरोहरों—शनी देव मंदिर, मितावली चौसठ योगिनी मंदिर, पढ़ावली की गढ़ी और बटेश्वर मंदिर समूह—को वैश्विक फलक पर लाने के लिए बटेश्वर में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें राकेश रुस्तम सिंह, प्रख्यात इतिहासकार के.के. मोहम्मद, बागी मालखान सिंह, एएसआई निदेशक एस.के. वाजपेई और देश के विभिन्न हिस्सों से आए हेरिटेज एक्सपर्ट्स व प्रतिष्ठित पत्रकार शामिल हुए। चर्चा के दौरान बटेश्वर में लाइट एंड साउंड शो, लेजर शो और 4D इफेक्ट डोम लगाने की योजना बनाई गई। इसके जरिए पर्यटकों को 1200 वर्ष पूर्व इन मंदिरों के निर्माण, उनके टूटने और वर्तमान स्वरूप का जीवंत अनुभव मिल सकेगा राकेश रुस्तम सिंह का मुख्य उद्देश्य चंबल की संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुँचाना और औद्योगिक घरानों को आकर्षित कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। गौरलतब है कि वर्षों पहले उन्होंने कैथरी के घाट पर राष्ट्रीय स्तर के चित्रकारों और पत्रकारों को बुलाकर पर्यटन को प्रमोट किया था। इन प्रयासों से मुरैना जल्द ही प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा। (विशेष जानकारी हेतु राकेश रुस्तम सिंह से 99812 22333 पर संपर्क किया जा सकता है।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button