मुख्य समाचार
मुरैना 17 दिन तक एसपी ऑफिस में भटकती रही पीड़िता, न्याय न मिलने पर फंदे पर झूली महिला मकान मालिक पर नहाते समय वीडियो बनाकर 1 साल तक दुष्कर्म का आरोप
मुरैना के नूराबाद में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक शोषण की शिकार पीड़िता ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। शहर में रहने वाली महिला का आरोप था कि मकान मालिक ने नहाते समय चुपके से उसके वीडियो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने 25 अगस्त को एसपी कार्यालय में गुहार लगाई थी, जहां जांच का आश्वासन मिला था। शिकायत के 17 दिन बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से आहत पीड़िता ने यह कदम उठाया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। नूराबाद पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


