ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी,

ओपीडी बंद एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह से शुरू हुआ आंदोलन अब भी जारी है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज इंटर्न डॉक्टरों ने आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखी है। इंदौर और रतलाम सहित अन्य शहरों के सरकारी अस्पतालों में भी इंटर्न डॉक्टर काम नहीं कर रहे हैं, जिससे मरीजों को मिलने वाली नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं। दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर बैठक हुई, जिसमें इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। मंत्री शुक्ल ने बताया कि सकारात्मक चर्चा हुई है और वे मुख्यमंत्री के आने पर फिर से बैठक करने के लिए राजी हैं। भोपाल में इंटर्न डॉक्टर रातभर से कमला पार्क की सड़क पर बैठे हैं और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध जताया है। डॉक्टरों का कहना है कि मांगों को लेकर आधिकारिक बातचीत होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सीएम हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर चौकसी बढ़ा दी है तथा अस्पताल परिसर एवं आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हमीदिया अस्पताल में प्रदर्शन के कारण ओपीडी पूरी तरह बंद है और ओटी का भी बहिष्कार किया जा रहा है। इससे इलाज और जांच के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button