ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

मुरैना: खेत में बिजली के तार को लेकर खूनी संघर्ष, कई

सबलगढ़/मुरैना। जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवार गांव में खेत में पड़े बिजली के तार को हटाने की मामूली बात पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में महिला सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत खेत से गुजर रहे बिजली के तार को ऊपर करने को लेकर हुई। तार हटाने की बात पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में नरेश रावत, राजदीप, रामविद, पप्पू, रंजीत, रामकृष्ण और श्रीमती मुकेशी रावत को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घायलों को आनन-फानन में सबलगढ़ के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सबलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटना के मुख्य कारणों की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button