मुख्य समाचार
भीषण सड़क हादसा: श्योपुर के 6 लोगों की मौत
अलवर (राजस्थान): दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए एक हृदय विदारक हादसे में श्योपुर के ग्राम बगवाज के एक ही परिवार के 5 आदिवासियों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में महिला, पुरुष और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इस भीषण दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।


