मुख्य समाचार
जौरा: शादी से लौट रही महिला की नहर में डूबने से मौत
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम घाडोर की निवासी 60 वर्षीय बैकुंठी बाई मंगलवार रात एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। रास्ते में ऊबड़-खाबड़ जमीन होने के कारण केनाल नहर के पास उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। नहर के उस निचले हिस्से में जलभराव अधिक होने के कारण महिला खुद को संभाल नहीं सकीं और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुँची। बुधवार दोपहर कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।


