ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना शासकीय कार्य में लापरवाही पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई 6 पंचायत सचिव निलंबित, 5 रोजगार सहायक कार्य से विरत, एक सचिव अटैच

मुरैना,09 अप्रैल 2026/शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 6 सचिवों को निलंबित किया गया है, 5 ग्राम रोजगार सहायकों को शासकीय कार्य से विरत किया गया है तथा ग्राम पंचायत कोंथरकलां के सचिव को तत्काल प्रभाव से जनपद पंचायत पोरसा में अटैच किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बर्रेड के सचिव श्री हाकिम सिंह द्वारा आमजन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने एवं प्रधानमंत्री आवास के नाम पर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसी पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक श्री सौरभ सिंह सिकरवार को आवास योजना के नाम पर ठगी करने के आरोप में शासकीय कार्य से विरत किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नहरावली के सचिव श्री राजेश शर्मा को पात्र हितग्राहियों के नाम आवास योजना एवं आवास प्लस सर्वे सूची में शामिल न करने के आरोप में निलंबित किया गया है। इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक श्री बृजमोहन शर्मा को भी शासकीय कार्य से विरत किया गया है। ग्राम पंचायत अमलीडा के ग्राम रोजगार सहायक श्री सुखवीर सिंह तोमर को विकास कार्यों में लापरवाही, पंचायत भवन का राजनीतिक दुरुपयोग करने, मनरेगा योजनांतर्गत निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने तथा ग्रामीणों को धमकाने जैसे आरोपों के चलते शासकीय कार्य से विरत किया गया है। ग्राम पंचायत कोंथरखुर्द के सचिव श्री राजेन्द्र सिंह तोमर द्वारा जांच हेतु आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने, पंचायत भवन पर प्रकाश एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित न करने, स्वीकृत दो सीसी सड़कों का निर्माण स्थल पर न पाया जाना तथा ई-केवाईसी कार्य अपूर्ण रखने जैसे आरोपों के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। ग्राम पंचायत कैमाराकलां के तत्कालीन सचिव श्री रामस्वरूप रावत को मनरेगा योजनांतर्गत 16 जॉब कार्डों पर कुल ₹2,63,696 की राशि फर्जी तरीके से आहरण करने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया है। इस प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक श्री बबलू जाटव को भी शासकीय कार्य से विरत किया गया है। ग्राम पंचायत मृगपुरा के निवासियों द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं अन्य निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत की जांच उपरांत प्राप्त प्रतिवेदन में सचिव श्री शिवराज सिंह परमार को दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक श्री विनोद परमार को भी दोषी पाते हुए शासकीय कार्य से विरत किया गया है। ग्राम पंचायत कोंथरकलां के सचिव श्री श्रीगोविंद शर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण न किए जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से जनपद पंचायत पोरसा में अटैच किया गया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जखौदा के सचिव श्री श्रीकृष्ण बरैया को पंचायत मुख्यालय पर अनुपस्थित रहने, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने, शौचालय निर्माण कार्य न कराने तथा अवैध राशि की मांग करने जैसे आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा जनहित की उपेक्षा को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button