ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

मुरैना पुलिस लाईन में हुई चोरी का हुआ खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार

मुरैना पुलिस ने पुलिस लाईन में हुई चोरी का आज खुलासा किया है मुखबिर की उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम दीपू उर्फ अजय उर्फ गिलहरी पुत्र सोबरन सिंह कुशवाह उम्र 25 साल निवासी ग्राम जारह हाल दर्जी गली दत्तपुरा मुरैना का होना बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 राउण्ड 9 एमएम जब्त किये गये। उसके बाद आरोपी से पूछताछ की तो उसके द्वारा सहयोगी उदयवीर कुशवाह पुत्र महाराज सिहं कुशवाह निवासी सियाराम सरपंच का पुरा जौरी गांव के साथ दिनांक 06-07 दिसम्बर की रात को करीबन 01.30 बजे के बीच मे चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी पर पूर्व से 8 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी द्वारा बताये अनुसार उसके किराये के मकान दर्जी वाली गली दत्तपुरा मुरैना से एक 315 बोर की रायफल जिसकी बोडी पर AB0610281 लेख है व 32 राउण्ड 7.62 एमएम एसएलआर व 15 राउण्ड 9 एमएम के जब्त किये गये। पूछताछ के दौरान आरोपी दीपू द्वारा बेचने की नियत से अन्य तीन आरोपियों को कारतूस दिया जाना स्वीकार किया गया। जिसके बताये अनुसार, आरोपी अशोक कुशवाह पुत्र सोबरन कुशवाह उम्र 35 साल निवासी सैलटेक्स वैरियर के कब्जे से 7.62 एसएलआर के 11 राउंड व 9 एमएम के 35 राउण्ड जब्त किये गये है। आरोपी गोविन्दा उर्फ हरिगोविन्द सोनी पुत्र ओमबाबू सोनी उम्र 25 साल निवासी बालनिकेतन रोड गांधी कालोनी मुरैना के कब्जे से 35 राउण्ड 09 एमएम के व 10 राउण्ड एसएलआर जब्त किये गये है। आरोपी पर पूर्व से 13 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी राज छावरी पुत्र डेनी उर्फ बलराम जाटव निवासी भोगीराम वाली गली उत्तमपुरा मुरैना के कब्जे से 35 राउण्ड 9 एमएम के जब्त किये गये है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button