ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवम् बच्चों को किया जा रहा जागरूक ।

मैं हूँ अभिमन्यु जन जागरूक अभियान के तहत लगाए जा रहे पोस्टर/बैनर व सेल्फ़ी पॉइंट। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा “मैं हूँ अभिमन्यु”अभियान के तहत समाज में लैंगिक समानता, रूढ़िवादिता एवं कुप्रथा, महिला के प्रति सम्मान, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जाग्रत करना एवं सायबर से होने वाले अपराधों के बारे में ज़िले के सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान, व धार्मिक स्थलों पर जाकर जन जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। नवरात्रि पर्व में जिले में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से उज्जैन पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज़िले के सभी मंदिरों एवं आयोजन स्थलों में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया हैं। थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, निर्भया मोबाइल भ्रमण पर है।रात्रि गश्त, प्रभात गश्त, डे पेट्रोलिंग में मोबाइल पार्टी पुलिस निरंतर भ्रमण कर रही है। जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही साथ मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत पोस्टर,बैनर, सेल्फ़ी पॉइंट लगाकर पुलिस जन जागरूक कर रही हैं। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा नगरीय व ग्रामीण कोचिंग संस्थान, स्कूल, पार्क, नुक्कड़, धार्मिक स्थल व चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चों से वार्ता कर “मैं हूं अभिमन्यु" अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। व टेम्पलेट वितरित कर पुलिस हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी बताई जा रही है। मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के साथ साथ साइबर संबंधी होने वाले अपराधों व बचाव संबंधी सावधनियों के बारे में भी जन जागरूक किया जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button