ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

जल्लाद औलाद…मां ने बेच दी बकरी तो बेटा हो गया नाराज, पहले किया झगड़ा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बकरी बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने अपनी ही मां को जिंदा जलाकर मार डाला।घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि बकरियां बेचने को लेकर हुए झगड़े के दौरान 50 वर्षीय महिला की उसके बेटे ने हत्या कर दी। मृतक कमलेश देवी के सिर पर आरोपी ने शुक्रवार की रात को हमला कर दिया। जब हैवान बेटे का मन नहीं भरा तो मां जिंदा जला दिया। मां को पहले मारा और पेट्रोल डालकर जलाया एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया, 'आरोपी किशुन बिहारी यादव ने मां के बेहोश होने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पड़ोसी घर पहुंचे और आग बुझाई लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।' पुलिस ने किशुन को गिरफ्तार कर लिया है। घर में महिला अपने बेटे और बहू के साथ रहती थीं। बकरी बेचने को लेकर उसका बेटे से झगड़ा हुआ था। नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर तानी बंदूक बरेली में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, लड़की जनसेवा केंद्र जा रही थी, तभी दो युवकों ने रास्ता में उसको रोक दिया। उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बंदूक तान दी। नाबालिग ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button