ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

NEET-UG 2024 परीक्षा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में हुए पेपर लीक घोटाला एवं प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर जिला कांग्रेस ने दिया धरना।

मुरैना! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री के. सी. वेणुगोपालजी (सांसद) जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के नेतृत्व में NEET-UG 2024 परीक्षा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में हुए पेपर लीक घोटाले एवं प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर एम एस रोड़ स्थित नेहरु पार्क पर धरना प्रदर्शन दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज तोमर ने धरने में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन.टी.ए) ने 4 जून 2024 को NEET-UG 2024 का परिणाम जारी किया। कुछ उम्मीदवारों के बढ़े हुए अंक के बाद अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप से परिणाम प्रभावित हुए है। NEET-UG 2024 परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है जिसमें हजारों की संख्या में छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो गया है। बिहार, गुजरात और हरियाणा में की गई गिरफ्‌तारियों से भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से उजागर हुआ है। भाजपा शासित राज्यों में कदाचार के पैटर्न को उजागर करता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी इन आरोपों की गंभीरता को उजागर किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्रों में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करके युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा किया था। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि देश की कमान इन भाजपा लुटेरों और भ्रष्टाचारियों के हाथों में पहुंच गई है। उक्त धरना प्रदर्शन मे मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, अंबाह विधायक देवेंद्र सखवार, सभापति नगर निगम मुरैना राधारमण डंडोतिया, ,संगठन मंत्री शहर कांग्रेस सत्यपाल सिंह सिकरवार, संगठन मंत्री ग्रामीण कांग्रेस सुभाष सिंह सिकरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिकरवार खंडोली, बिजली निवारण प्रकोष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश परमार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग लोकेंद्र यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस, विष्णु अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष उमाचरण कटारे, श्रीचंद उपाध्याय, विक्रमराज मुद्गल, दलवीर तोमर, रमेश शाक्य, पूरन यादव, रिंकू पचौरी, डरू सिंह सिकरवार, प्रवक्ता हरीश पाठक, शशि सक्सेना, अजीत सिकरवार, विशन सिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र सिंधी, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष किशन पंडित, मंजू सिकरवार, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष राजेश राठौर, एड. मनीष शर्मा, राजू पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश कथूरिया, निगम पार्षद विजय डंडोतिया, रमेश अर्गल, सोनू जानवर, राकेश गर्ग, गोविंद गोले, कद्दू खान, विनीत कंसाना, अशोक तोमर, सुनील दादोरिया पार्षद, प्रमोद शर्मा हुसैनपुर, वीरेन्द्र सखवार, ब्रजकिशोर सखवार, सौरव मिश्रा, कार्यालय मंत्री रामू टुंडेलकर, सरदार सिंह तोमर, शेरा तोमर, सुभाष माहोर, अवनीश कटारे, अशोक सिकरवार, दीपक सोलंकी, आशा बेपुरिया, बंगाली जाटव आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button