ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

ट्रांसफर रुकवाने CM हाउस जाने पर भोपाल के 9 शिक्षक निलंबित, शिक्षा मंत्री ने किया हस्तक्षेप।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के 9 शिक्षको का तबादला रुकवाने के लिए की गई जद्दोजहद उस समय महंगी पड़ गई, जब वह सीएम हाउस जा पहुंचे थे. हालांकि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से तो नहीं हो पाई थी, लेकिन इन शिक्षकों पर निलंबन की गाज जरूर गिर गई थी अब शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह राव के हस्तक्षेप के बाद इन शिक्षकों को बहाल किया जा रहा है. सोमवार (27 मई) को पांचों शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है. निलंबन के बाद बहाल हुए शिक्षकों को राजधानी भोपाल से 40 किलोमीटर दूर बैरसिया ब्लॉक में पोस्टिंग दी गई है बता दें, राजधानी भोपाल के शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल के 9 शिक्षकों ने अपना तबादला रुकवाने के लिए आयुक्त लोक शिक्षण, पीएस स्कूल शिक्षा सहित अन्य अफसरों को आवेदन दिया था. सुनवाई नहीं होने पर यह शिक्षक सीधे सीएम निवास पहुंच गए थे. जहां ये शिक्षक सीएम की गैर मौजूदगी में अफसरों को आवेदन देकर आ गए थे अफसरों द्वारा दिया गया आवेदन जब मुख्य सचिव के पास पहुंचा तो उन्होंने पीएस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिसके बाद डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी ने 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया था, जबकि कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बाकी अन्य 3 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया था. सस्पेंड होने वाले शिक्षकों में सहायक शिक्षक मंजू, परिणीता मालवीय, इंदिरा रानी दुबे, नीलम सिंह, रजनी सैनी, केजी मिश्रा, उच्च श्रेणी शिक्षक अमिता छतवाल, बृजेश और कल्पना कपूर शामिल हैं. हालांकि अब ये शिक्षक बहाल हो चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button