ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

ग्वालियर हाई कोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक, बेरीकेट्स तोड़कर अंदर घुसी दो कार।

ग्वालियर। एमपी हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की सुरक्षा में बड़ी चूक का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दो तेज रफ़्तार दो कार कोर्ट के गेट के बैरिकेट्स को तोड़ते हुए अंदर घुस गई. गाड़ियों को अंदर घुसते देख सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ लगाई और उन्हें दबोच लिया. एक कार में युवक-युवती सवार थे. जबकि दूसरी में कुछ अन्य लोग मौजूद थे. सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस सभी को थाने ले गई. जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. हाई कोर्ट की सुरक्षा में चूक ग्वालियर के सिटी सेंटर में स्थित बहुत ही संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी वाले उच्च न्यायालय में उस समय हडकंप मच गया. जब दो तेज रफ्तार स्विफ्ट कार गेट नंबर एक और दो के बैरियर को भेदते हुए अंदर पोर्च तक पहुंच गई. अचानक बिना अनुमति तेज रफ्तार कारों के घुसने से सुरक्षाकर्मी चौंक गए. वे भागे और कार सवार लोगों को पकड़ लिया. हाई कोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने कार में सवार युवक युवती और अन्य लोगों को पकड़ा और थाने ले गई. प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सीएसपी चंद्रभान सिंह के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है. लड़का-लड़की शादी करना चाहते हैं और परिजन विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में बिना अनुमति इस तरह घुसना अपराध है. इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और इनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. उधर हाई सिक्योरिटी जोन में इस तरह दो कारों के घुसने की घटना के बाद गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button