ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

कांग्रेस की जातिगत राजनीति से रहें सावधान

 आनंद (गुजरात)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कांग्रेस की कोशिशों के खिलाफ चेताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चाल को देखते हुए उनकी पार्टी को चुनाव प्रचार की रणनीति बदलनी होगी।

उन्होंने कहा, “अगर आप उनकी जनसभाएं नहीं देखते हैं, कांग्रेस नेताओं को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए नहीं देखते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी तस्वीर में नहीं है, यह चुपचाप ‘खटला परिषद’ (चौपाल बैठकों) के माध्यम से अपना संदेश फैला रही है।

मोदी आणंद शहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मुझे आपको सचेत करने की जरूरत है, कांग्रेस पार्टी ‘खटला परिषद’ का आयोजन करके गांवों में प्रभावी और चुपचाप काम कर रही है, जिसके माध्यम से वह समाज को विभाजित करने के लिए जातिवादी राजनीति खेल रही है। यह है कांग्रेस पार्टी की नई गंदी चाल। हमें इस गुजरात विरोधी अभियान के खतरनाक डिजाइन से सावधान रहना होगा।”

उन्होंने कहा, “मेरी चेतावनी को गलत न समझें या गलत व्याख्या न करें, इसे मीडिया पर छोड़ दें, वे मेरी चेतावनी की व्याख्या अपनी इच्छानुसार करेंगे।”

मोदी ने कहा, “लगभग 20 से 25 साल पहले, महिलाओं के लए रात में बाहर जाना सुरक्षित नहीं था, वे शायद ही रात में गरबा के लिए बाहर निकल सकती थीं। लेकिन, चूंकि भाजपा सत्ता में है, लड़की/महिला की सुरक्षा कोई मुद्दा ही नहीं है। अब माता-पिता अपनी बेटी के देर रात गरबा करने के लिए जाने पर भी नहीं डरते और न ही चिंता करते हैं।”

उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा, पहले की सरकारों ने बांध तो बनाए, लेकिन नहरों का नेटवर्क कभी विकसित नहीं किया, जिस कारण किसानों तक सिंचाई का लाभ कभी नहीं पहुंचा। यह काम 20 साल पहले भाजपा सरकार ने शुरू किया था और पूरा भी हुआ है।

Related Articles

Back to top button