ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

मोदी भारत और दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए ‘सबसे अच्छे नेता’ हैं : अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन

प्रतिष्ठित अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत और दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए ‘‘सबसे अच्छे नेता” हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कई लोग उन्हें फिर से निर्वाचित होते देखना चाहते हैं ताकि दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक स्तर तक मजबूत किया जा सके। मिलबेन (41) ने यह भी कहा कि वह मानती हैं कि ‘‘प्रधानमंत्री मई में जीत की राह पर हैं।” मशहूर अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं आपको विश्वास के साथ बता सकती हूं कि यहां अमेरिका में प्रधानमंत्री के लिए अच्छा खासा समर्थन है। मैं मानती हूं कि कई लोग उन्हें फिर से निर्वाचित होते देखना चाहते हैं क्योंकि वह भारत के लिए सबसे अच्छे नेता है।”

उन्होंने कहा कि भारत में उनके काफी प्रशंसक हैं, खासतौर से राष्ट्रगान ‘‘जन गण मन” और मशहूर हिंदी गीत ‘‘ओम जय जगदीश हरे” गाने के बाद। मिलबेन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह चुनावी मौसम अमेरिका, भारत और दुनिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मौसम होने जा रहा है। इसलिए हमारे ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसमें कोई छिपी बात नहीं है…पूरा भारत जानता हैं कि मैं प्रधानमंत्री की बड़ी समर्थक हूं। और मुझे लगता है कि वह भारत के लिए और भारत-अमेरिका संबंध के लिए उत्कृष्ट नेता हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को न केवल इस क्षेत्र में बल्कि पूरी दुनिया में असली आर्थिक शक्ति बनाने के लिए असाधारण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी में प्रगति की उनकी नीतियों ने निश्चित रूप से महिलाओं को नेतृत्व में बढ़ावा दिया है। जाहिर है कि कई मायनों में उनकी वजह से ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनीं और उनके प्रयासों से ही मंत्रिमंडल में अधिक महिलाएं शामिल हुईं।” इससे पहले, मिलबेन ने अफ्रीकी संघ को जी20 का पूर्ण सदस्य बनाने के प्रस्ताव के लिए भी मोदी की प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button