ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

पर्यटन के नक्शे पर उभरेगा रमौआ बांध, मिनी क्रूज और बोट चलेगी

ग्वालियर. मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम तिघरा बांध के बाद अब रमौआ बांध को पर्यटन के नक्शे पर लाने की तैयारियों में जुट गया है। निगम ने एक प्रस्ताव तैयार कर मप्र पर्यटन बोर्ड को पहुंचा दिया है। वहां से सप्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही रमौआ बांध को पर्यटकों के अनुसार सुविधा को विकसित करने का काम किया जायेगा।
निगम यहां पर पर्यटकों के लिये क्रूज, मिनी क्रूज, वोट और स्कूटर वोट के साथ-साथ चप्पू नाव भी चलाने की योजना पर काम कर रहा है। अभी इस पर लगभग 5 करोड रूपये खर्च होने का अनुमान अधिकारी लगा रहे हैं। पर्यटन निगम के अधिकारियों ने पिछले दिनों रमौआ बांध का दौरा कर अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि रमौआ बांध, ग्वालियर का यूनिक पिकनिक स्पॉट होगा।
रमौआ में मिलेंगी यह सुविधाएं
क्रूज/मिनी क्रूज पर्यटन, जहाज पर जन्मदिन, विवाह कार्यक्रम, योग सत्र, डिनर पार्टी, फिल्म शूटिंग।
वाटर पैरासाइक्लिंग, वाटर स्पोर्टस, स्पीड बोट, पैडल बोट आदि।
पर्यटकों के लिए टिकटिंग काउंटर खोला जाएगा।
पार्किंग की सुविधा होगी।
पर्यटकों के लिए एक कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा।
रमौआ बांध को को विकसित करने प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है जल्द स्वीकृति मिलेगी।’
राजेंद्र निगम, सलाहकार मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम

Related Articles

Back to top button