ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

राजधानी भोपाल में ASI की सड़क हादसे में मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल में ASI की सड़क हादसे में मौत (ASI dies in road accident in Bhopal) हो गई है। राज भवन के सामने सांची दुग्ध संघ के वाहन ने ASI को टक्कर मार दी। हादसे में सहायक उपनिरीक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय ASI छोटे लाल बघेल चेकिंग अभियान में लगे थे। इसी दौरान ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन और पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान चल रहा है। राज भवन के सामने भी वाहनों की चेकिंग चल रही थी। सहायक उपनिरीक्षक छोटे लाल बघेल की ड्यूटी लगी थी।
इसी दौरान सांची दुग्ध संघ के वाहन को रोकने के लिए ASI ने कहा। बावजूद इसके वाहन चालक तेजी से वाहन को चलाते हुए आगे बढ़ गया। उसकी चपेट में आने से सहायक उपनिरीक्षक छोटे लाल बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के साथ वाहन को जब्त कर लिया है।  FIR दर्ज कर लिया गया है

Related Articles

Back to top button