ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

22 जनवरी को कहां जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु? उद्धव ठाकरे ने भी कालाराम मंदिर में आरती का भेजा न्योता

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को एक तरफ जहां अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है, वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे ने भी कालाराम मंदिर में आरती का निमंत्रण पत्र भेजा है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए अहम है, इसलिए हम नासिक में स्थित ऐतिहासिक कालाराम मंदिर में आरती कर रहे हैं। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ये निमंत्रण पत्र ऐसे समय में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के पास भेजा है, जब उसी दिन अयोध्या में भी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। अब देखना यह है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु अयोध्या जाती है या कालाराम मंदिर की आरती में शामिल होती है।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर 22 जनवरी को नासिक के कालाराम मंदिर में आरती में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। pic.twitter.com/WuVk0SCwda

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2024

गोदावरी नदी के तट पर होगी प्रभु राम की आरती

उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण मेरे पिता का भी सपना था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो रहा है, लेकिन इस मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शंकराचार्य से विचार-विमर्श करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को गोदावरी नदी के तट पर आरती करेंगे।

Related Articles

Back to top button