ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फरवरी में इंदौर से अयोध्या तक आस्था ट्रेन चलाने की तैयारी

 इंदौर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को होने वाला है। इसमें देशभर से कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। देशभर से अयोध्या के लिए आस्था ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पश्चिम रेलवे ने भी अपने मंडलों से आस्था ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर दी है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में इंदौर से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलेगी।

जनवरी से मार्च तक देशभर से आस्था ट्रेन चलाई जाना है। इसको लेकर पश्चिम रेलवे द्वारा भी तैयारी शुरू कर दी गई है। फरवरी माह में इंदौर से अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि पश्चिम रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी करने के निर्देश जारी किए है। इंदौर से 3 फरवरी के आसपास स्पेशल ट्रेन का संचालन नान एसी कोच के साथ किया जा सकता है।

 

फरवरी माह में स्पेशल ट्रेनें इंदौर के साथ ही भावनगर, राजकोट, अहमदाबाद और सूरत से चलाई जाना है। विगत दिनों चेयरमेन रेलवे बोर्ड और चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर द्वारा वीसी के माध्यम से आस्था ट्रेन चलाने की बैठक हो चुकी है। शुरूआत में पश्चिम रेलवे की पांच लोकेशन से ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

सांसद और रेलवे समिति सदस्य रख चुके है मांग

जोनल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (जेडआरयसीसी) के सदस्य जगमोहन वर्मा का कहना है कि इंदौर और आसपास से लाखा श्रद्धालु अयोध्या जाना चाहते है।इसको लेकर पश्चिम रेलवे को पत्र लिख चुके है और बैठक में भी मुद्दा उठा चुके है। पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर को ट्रेन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।गौरतलब है कि सांसद शंकर लालवानी भी रेल मंत्री को अयोध्या तक ट्रेन चलाने के लिए पत्र लिख चुके है।

इंदौर और देवास के श्रद्धालुओं को फायदा

इंदौर-देवास-उज्जैन रेल खंड का दोहरीकरण हो चुका है। संभावना है कि स्पेशल ट्रेन का संचालन इसी दोहरीकृत रूट से किया जा सकता है। इस रूट से स्पेशल ट्रेन चलने से देवास और उज्जैन के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। हालांकि उज्जैन से वर्तमान तीन ट्रेन अयोध्या के लिए चलती है।

Related Articles

Back to top button