ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

6 अक्टूबर को घर में बताए बगैर नाबालिग प्रेमिका के साथ गायब हुआ था प्रेमी, कपड़ों से हुई मृतकों की पहचान

सागर: जंगल में पेड़ से लटकते मिले प्रेमीयुगल के शव।सागर के बंडा थाना क्षेत्र में दलपतपुर के पास निहान के जंगल में रविवार को प्रेमीयुगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी और युवक के शव पेड़ पर फंदे से झूल रहे थे। ग्रामीण ने शव देख पुलिस को सूचना दी। दलपतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार रविवार सुबह दलपतपुर चौकी क्षेत्र के निहान के जंगल में लड़का और लड़की के शव पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले हैं। जंगल गए ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पेड़ से नीचे उतारा गया। एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शवों का पंचनामा बनाया गया। शव करीब दो दिन पुराने बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से जानकारी जुटाई। इस दौरान मृतकों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कपड़े देखकर मृतकों की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंडा स्वास्थ्य केंद्र में शवों का पीएम कराया जा रहा है।बंडा एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि मृतक लड़की 17 साल की है। वहीं युवक 22 वर्षीय है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। 6 अक्टूबर को नाबालिग और मृतक युवक घर में बगैर बताए कहीं चले गए थे। दोनों के परिवार वालों ने उनकी तलाश की। लेकिन मिले नहीं। जिसके बाद दलपतपुर चौकी पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों की तलाश चल रही थी। इसी बीच जंगल में दोनों के शव पेड़ पर फंदे से लटकते हुए मिले हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button