ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

पैटरनिटी लीव पर जाएंगे अभिनेता रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन दोनों ही लंबे समय से फिल्म ब्रह्मास्त्र और अपने अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार काम में व्यस्त थे। प्रेग्नेंसी में भी आलिया भट्ट ने फिल्म के ज्यादातर प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की और यहां तक कि उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म के दृश्यों की शूटिंग भी की। फिलहाल अब जानकारी सामने आई है कि अभिनेता रणबीर कपूर कोई आगामी फिल्म साइन नहीं करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर ने फैसला किया है कि अब वह अपने बच्चे की होने वाली मां यानी पत्नी आलिया भट्ट के साथ समय गुजारेंगे और पिता बनने तक कोई नई फिल्म को साइन नहीं करेंगे। अभिनेता के एक करीबी के मुताबिक, रणबीर पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) पर जाना चाहते हैं।
जानकारी यह भी सामने आई है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को सुझाव दिया है कि वह मां बनने के बाद अपने काम पर वापस लौट जाएं और वह बच्चे को संभालेंगे। दरअसल आलिया भट्ट के हाथ में कई आगामी प्रोजेक्ट्स हैं जिनका काम अभी अधूरा पड़ा है। आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं और इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ का काम भी शुरू करेंगी।

Related Articles

Back to top button