ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

पुजारी व दोस्तों ने दलित महिला से किया गैंगरेप

अजमेर में एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुजारी और उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। आरोपी पुजारी महिला के घर पूजा करवाने आता था।पीड़िता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि वह घर में अकेली थी। अकेला देखकर पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। अजमेर नॉर्थ के डीएसपी छवि शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो के आधार पर महिला से पैसे भी वसूले और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया था। इसी वजह से वह नहीं बता पा रही है कि उसके साथ कितने लोगों ने ज्यादती की। पीड़िता का आरोप है कि पिछले एक महीने में आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ कई बार रेप किया। इसके साथ ही पुजारी ने महिला को उसके बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि उसने दुष्कर्म के बारे में किसी को भी बताया तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।महिला कई दिनों तक घर नहीं लौटी तो पति ने सिविल लाइंस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी ने 27 सितंबर को महिला को थाने के बाहर लाकर छोड़ दिया। डीएसपी ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button