ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

आक्रोशित भीड़ ने सबलगढ़ थाने पर किया पथराव, धमकियों के बाद पेड़ से लटकता मिला था अधेड़ का शव

मुरैना। जिले में सबलगढ़ थानांतर्गत रामपुर रोड के सपन जादौन नामक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित कर कमल रावत (50) पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए और डकैत पान सिंह तोमर तक बन जाने की धमकी दी। दो दिन पहले बहुप्रसारित वीडियो में समाज को भी आगे आने का आह्वान कर रहा था। रविवार को कमल रावत का शव रामपुर रोड मुक्तिधाम में पेड़ से लटका मिला।

इससे आक्रोशित उसके स्वजन और समर्थकों ने सपन पर हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए राममंदिर चौराहा-रामपुर रोड पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान मामला ऐसा बिगड़ा कि भीड़ थाने पर पहुंची और पथराव कर दिया, जिसमें तीन से चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

थाने पर पथराव

दरअसल, सड़क से जाम हटाने के बाद भीड़ सबलगढ़ थाने पर पहुंच गई, जहां पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही थी, जबकि आक्रोशित लोग वीडियो बहुप्रसारित करने वाले सपन सहित अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करने की बात कह रहे थे। शाम पांच बजे अचानक लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया, इसके बाद ही मामला शांत हो सका।

फ्लैग मार्च

वहीं, देर शाम को पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च भी निकाला। उधर, पुलिस को आक्रोशित लोगों ने पेड़ से शव को नहीं उतारने दिया था। आक्रोशित लोग हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए थे, जबकि इस मामले में देर शाम तक भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button