ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

इंदौर के धावक कार्तिक जोशी 1008 किमी तक दौड़ लगाते हुए जाएंगे अयोध्या

इंदौर। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हो। 22 जनवरी को इसका उद्घाटन भी होगा। हर श्रद्धालु रामलला के दर्शन करना चाहता है। इंदौर के धावक कार्तिक जोशी रामलला के दर्शन के लिए दौड़ लगाते हुए अयोध्या पहुंचेंगे। वे 1008 किलोमीटर की दूरी 14 दिन में तय करेंगे। वे इंदौर से पांच जनवरी को रवाना होंगे।

कार्तिक पांच जनवरी को सुबह आठ बजे रणजीत हनुमान मंदिर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। 1008 किलोमीटर के इस सफर को कार्तिक 14 दिन में पूरा करेंगे। उनका कहना है कि यह दौड़ का मकसद समाज को धर्म से जोड़ते हुए जन-जन को फिटने के प्रति जागरूक करना है। कार्तिक ने कहा कि मेरे प्रेरणा स्त्रोत साइकिलिस्ट नीरज याग्निक हैं जो 2020 में साइकिल से 960 किलोमीटर 11 किलो की चांदी की शीला लेकर अयोध्या गए थे।

रणजीत हनुमान मंदिर से शुरू करेंगे यात्रा

14 दिन की यह यात्रा रणजीत हनुमान, महूनाका, बड़ा गणपति, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, जेल रोड, मरीमाता, बाणगंगा होते हुए उज्जैन, सारंगपुर, जोगीपुरा, गुना, पूरनखेड़ी, सुरवाया, झांसी, ऐठ, कल्पी, कानपुर, नवाबगंज, बरेल, रोनाही होते हुए। श्री राम मंदिर अयोध्या पहुंचेगी।

तीन जनवरी को इंदौर में 31 किमी दौड़ेंगे

यात्रा की शुरुआत के अवसर पर उघोगपति वर्षा मनोज पाण्डे (अलायंस वेकेशन), नितिन अग्रवाल (पाथ इंडिया), विनीत शर्मा (ओमेक्स इंडिया) आदि मौजूद रहेंगे। हिमांशु जोशी ने बताता कि 5 जनवरी को अयोध्या जाने से पहले 3 जनवरी को कार्तिक इंदौर में धर्म प्रचार प्रसार के लिए 31 किलोमीटर दौड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button