ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
धार्मिक

29 दिसंबर को कार्य सिद्ध के लिए सबसे शुभ योग, इस मुहूर्त में खरीदारी और दान से मिलेगा 100 गुना फल

इंदौर।  गुरु पुष्य योग की सनातन धर्म में विशेष अहमियत है। 29 दिसंबर 2023 को गुरु पुष्य योग बन रहा है। सभी योगों में इस योग को बहुत शुभकर माना जाता है। यह योग कार्यों को सिद्ध करने वाला है। इस दिन गुरु पुष्य के साथ इंद्र, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि बन रही है। इसलिए विशेष चीजें खरीदना मंगलकारी होता है। आइए जानते हैं गुरु पुष्य योग में क्या खरीदारी करें।

गुरु पुष्य योग 2023 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, गुरु पुष्य नक्षत्र 29 दिसंबर को दोपहर 1.05 बजे से शुरू होगा। यह 30 दिसंबर को दोपहर 3.10 बजे समाप्त होगा। मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी का जन्म पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इस योग में शुभ काम, निवेश और खरीदारी का विशेष महत्व है।

गुरु पुष्य योग में ये चीजें खरीदें

गुरु पुष्य नक्षत्र तिथि पर सोना, पीतल या दक्षिणावर्ती शंख खरीदें। इस दिन गुड़, चना और घी का दान करना शुभ माना जाता है।

गुरु पुष्य नक्षत्र पर किए जाने वाले कुछ सरल उपाय

आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए गाय को मीठी रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन पारद का श्रीयंत्र घर लेकर आएं। उसे दूध और गंगाजल से स्नान करवाकर पूजा घर में स्थापित करें। फिर श्री सूक्त का पाठ करें।

जिन लोगों को संतान प्राप्ति में परेशानी आ रही है। वे दंपति भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button