ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- इनका उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है

कांग्रेस की पिछले हफ्ते से जारी ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा’ के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है। कांग्रेस ने 20 दिसंबर से ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ सहारनपुर से शुरू की। मंगलवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चल रही ‘उप्र जोड़ो यात्रा’ के सातवें दिन का यात्रा मार्ग।’
इस पोस्ट में यात्रा स्थलों का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘‘इन राहों पर चलकर हम प्रदेश को मोहब्बत के एक धागे में पिरो रहे हैं।” सातवें दिन कांग्रेस की यात्रा मुरादाबाद जिले के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस बीच, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘एक्स’ पर दावा किया, ‘‘देश ने देखा परिवारवाद से विकासवाद तक का सफर, दशकों तक एक ही परिवार ने देश में राज किया, जिसका मात्र एक ही उद्देश्य था, देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना।”भाजपा ने इस पोस्ट में भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा की भी तस्वीरें हैं। इस वीडियो में मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते सुने जा सकते हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर घोटालों का भी आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button