ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए तो कर दी महिला की हत्या, बचाने वाले पुरुष को भी उतारा मौत के घाट

उमरिया। 13 दिसंबर को नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नौसेमर के एक खेत में महिला और पुरुष के शव मिले थे। ये शव करीब एक सप्ताह पुराने बताए गए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अनिल बैगा है। जानकारी के अनुसार अनिल बैगा ने ही शिव प्रसाद बैगा और अमरती बाई बैगा की हत्या करने के बाद उनके शवों को खेत में फेंक दिया था।

बनाना चाहता था संबंध

गिरफ्तारी के बाद आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह अमरती बाई बैगा के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसका विरोध महिला ने तो किया ही साथ ही शिव प्रसाद बैगा ने भी किया। इसी बात से नाराज होकर उसने दोनों पर एक साथ पत्थर से हमला कर दिया और दोनों की हत्‍या कर दी।

लालच ने फंसाया

इस घटनाक्रम में अनिल बैगा की तरफ कभी भी शक की सुई नहीं जाती लेकिन उसे उसकी लालच ने ही फंसा दिया था। दरअसल, दोनों की हत्या करने के बाद अनिल बैगा अमरती बाई का मोबाइल अपने साथ ले गया था और उसी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस उस तक पहुंच गई।

खेत में मिला था शव

13 दिसम्बर को नौरोजाबाद थाना अंतर्गत कंचन खुली खदान से लगे खेत में एक महिला और एक पुरूष का लगभग नग्न अवस्था में शव पाए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। शुरू में तो लाश की पहचान में ही काफी परेशानी सामने आई लेकिन बाद में दोनों मृतकों की पहचान उनके परिजनों ने की।

Related Articles

Back to top button