ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष को जूते पहना गले से लगाया

अनूपपुर। पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के जिलाध्यक्ष को जूते पहना कर उनका संकल्‍प पूरा किया। जूत पहनाने के बाद जिलाध्यक्ष भावुक हो गए। उन्‍हें भावुक होता देख प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गले से लगा लिया। शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो एक्‍स हैंडल पर टवीट किया है, जिसमें वे जूते पहनाते नजर आए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो एक्‍स हैंडल पर टवीट किया

अनूपपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामदास पुरी जी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक वे जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गयी और उनका संकल्प पूरा होने पर हमने उन्हें आज जूते धारण करवाये हैं। ऐसे समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ता पर भाजपा को गर्व है और ऐसे ही कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प को भी पूरा करके अपने देश को भी समृद्ध और विकसित बनाने में योगदान देंगे। मैं रामदास जी को प्रणाम करता हूँ।

मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने आए थे पूर्व मुख्यमंत्री

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के पहले मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने आए थे। चुनाव में मिली भारी जीत के बाद एक बार फिर वह अमरकंटक पहुंचे और मां नर्मदा की पूजा अर्चना की लेकिन इस बार श्री चौहान मुख्यमंत्री नहीं है।

दोबारा मां के चरणों में प्रणाम करने आऊंगा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा मैया की गोद में पला हूं, बड़ा हुआ हूं और मां की कृपा से लोक सेवा के काम किए हैं। मैं विधानसभा चुनाव के पहले भी यहां आया था और मां के चरणों में प्रार्थना की थी कि प्रदेश के विकास और जन कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए और प्रधानमंत्री की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करने के लिए मां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है,तो मैं उस समय संकल्प किया था कि दोबारा मां के चरणों में प्रणाम करने आऊंगा।

Related Articles

Back to top button