ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप आज संभव, नड्डा-शाह के साथ होगी CM की बैठक

भोपाल। मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज दिया। इसमें 26 सांसद शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, “जनता ने उन्हें (मोहन यादव) अवसर दिया है तो वह अपने वादे पूरे करें। मैं मध्य प्रदेश के विकास के लिए सदैव सहयोग करता रहूंगा।” https://t.co/DmfJlEr030 pic.twitter.com/ucAMBeLIYI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2023

डा. यादव मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं से भेंट भी करेंगे। इसमें इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।

मध्य प्रदेश भवन में आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सांसदों ने मुख्यमंत्री स्वागत किया और प्रदेश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और हितानंद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे।

इसमें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नेताओं के नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है। विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button