ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
महाराष्ट्र

पहले हुआ झगड़ा, फिर फोन पर पत्नी की आवाज सुनने के बाद उठाया खौफनाक कदम, इलाके में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 41 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन कर उसकी आवाज सुनने की इच्छा जताने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि डोम्बिवली के रहने वाले सुधाकर यादव और उसकी पत्नी संजना यादव (31) का 19 दिसंबर को झगड़ा हुआ था जिसके बाद संजना दीवा में अपनी बहन के घर चली गई थी।

उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह करीब 10 बजे सुधाकर ने संजना को फोन किया जो मुंबई के कुर्ला में अपने काम पर जा रही थी। उसने कहा कि वह दो मिनट के लिए उसकी आवाज सुनना चाहता है। संजना ने पुलिस को बताया कि फोन आने के बाद उसे व्हाट्सएप पर सुधाकर की एक तस्वीर मिली जिसमें वह खुद को फांसी लगाते दिख रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजना ने अपने पड़ोसी को घर जाकर उसके पति को देखने के लिए कहा।

पड़ोसी ने घंटी बजाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा और सुधाकर को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने बताया कि डोम्बिवली में विष्णु नगर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और वह आत्महत्या की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button