ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

देवास, सोनकच्छ। जलेरिया व सोनकच्छ से जुड़ने वाली सड़क पर हादसे में दो युवकों की जान चली गई।

युवकों को आई थी गंभीर चोट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रविवार को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में गंभीर चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बिलावली निवासी युवक

जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 22 वर्षीय सुनील पुत्र महेन्द्र सिंह, 25 वर्षीय गोविन्द पुत्र हरि सिंह निवासी बिलावली की मौत हुई है। अब इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

इकलेरा जा रहे थे युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुनील व गोविन्द हलवाई का कार्य करते थे और मजदूरी लेने के लिए ग्राम इकलेरा जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। सुनील घर का इकलौता बेटा था, परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी, उसके पिता का करीब दो दशक पहले निधन हो चुका है।

Related Articles

Back to top button