ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
विदेश

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर…पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद

1993 मुंबई में बम धमाके कराने का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर सामने आई है जिसके चलते उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया में उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वो 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है जहां केवल उसके परिवार वाले ही जा सकते है।

इतना ही नहीं इस बीच दाऊद की खबर के बाद पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप करने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि दाऊद की खबर छिपाने के लिए ये कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ सरकार के कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते ये कदम उठाया गया है, ताकि कोई हिंसक घटना न हो। हालांकि इंटरनेट ठप होने की खबर पर पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) का भी कोई रिएक्शन नहीं आया है।

 एनआईए के मुताबिक,  दाऊद और उसके करीबी कराची एयरपोर्ट को कंट्रोल करते हैं। पाकिस्‍तान की चर्चित पत्रकार आरजू काजमी ने कहा कि अचानक से इंटरनेट बंद होने का मतलब है कि पाकिस्‍तान में कुछ छिपाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह बहुत सनसनीखेज न्‍यूज पाकिस्‍तानी सोशल मीडिया में बहुत ज्‍यादा शेयर की जा रही है। दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे का ससुर है। उन्‍होंने कहा कि पूरे पाकिस्‍तान में ट्विटर, गूगल, यूट्यूब को बंद कर दिया गया।

आरजू ने कहा कि अगर वाकई में दाऊद को जहर दिया गया है तो यह पाकिस्‍तान में एक बड़े आतंकी सरगना का खात्‍मा होगा।  आरजू ने कहा कि इस खबर में अगर सच्‍चाई नहीं होती तो पूरे इंटरनेट को बंद करने का कोई मतलब समझ नहीं आता।  बता दें कि दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई में 1993 में बम धमाके कराने के आरोप भी हैं। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 लोग घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button