ब्रेकिंग
मुरैना: चंबल नदी में नहाते समय डूबे पिता-पुत्र, पिता का शव बरामद, बेटे की तलाश जारी मौत के साये में कारोबार: सरायछोला में हाईवे किनारे ड्रमों से धड़ल्ले से बिक रहा अवैध डीजल-पेट्रोल, क... मुरैना की धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी: बटेश्वर में दिग्गजों ने बनाई खास रणनीति मुरैना 17 दिन तक एसपी ऑफिस में भटकती रही पीड़िता, न्याय न मिलने पर फंदे पर झूली महिला मकान मालिक पर ... ग्वालियर के डबरा में स्कूल बस पर फायरिंग, ड्राइवर घायल; 50 बच्चे थे सवार मध्य प्रदेश में परिवहन का बदलेगा पूरा सिस्टम: अब AI बताएगा बस कहां चले, कब पहुंचे और कहां है देरी मुरैना में 5 पंचायत सचिव निलंबित, कई अन्य पर कार्रवाई मुरैना सुबह सैर पर निकले डॉक्टर को कार ने मारी टक्कर; मौके पर मौत मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम...
राजस्थान

राजस्थानः 8वीं के छात्र की हत्या कर कुएं में लटका दिया शव, फिर ऐसे खुली पोल

राजस्थान के टोंक जिले में 13 वर्षीय एक लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। किशोर की हत्या कर उसका शव कुएं में लटका दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने रविवार को बताया कि बच्चे की पहचान अमरीश मीणा के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके अनुसार अज्ञात आरोपी ने अमरीश की हत्या कर दी और उसके शव को हाथ-पैर बांधकर मेहंदवास इलाके में एक कुएं में लटका दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरीश को आखिरी बार उसके पिता ने तब देखा था जब वह खेत की ओर जा रहा था। अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित के पिता ने कहा है कि उन्होंने शाम करीब पांच बजे अमरीश को साइकिल से खेत की ओर जाते हुए देखा था। उन्होंने उसे शाम को बाहर न जाने के लिए भी कहा था। लेकिन अमरीश ने कहा कि वह जल्द ही वापस आ जाएगा। जब वह नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी।”

पुलिस ने कहा कि बाद में, परिवार और पड़ोसियों ने लड़के का शव कुएं में लटका हुआ पाया और उसके हाथ एवं पैर पीछे से बंधे हुए थे। उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुआवजे और पीड़ित के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर अस्पताल के सामने धरना दिया। हालांकि, बाद में उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया और रविवार को शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ।

Related Articles

Back to top button