ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने गुरुवार को बुलाई विधायक दल की बैठक, दल के नेता का नाम हो सकता है तय

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को विधायक दल की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई है। इसमें विधायक दल के नेता का नाम तय हो सकता है। इसके साथ ही विधायकों से चुनाव में मिली हार और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 66 सदस्य चुनकर आए हैं। इन सभी से चर्चा के बाद विधायक दल के नेता का नाम तय किया जाएगा।

बैठक में टिकट वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में चुनाव में पार्टी को मिली हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी, साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे।

अजय सिंह सहित पांच नेता दावेदार

कांग्रेस विधायक दल के नेता के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित पांच नेता दावेदार हैं। इसमें पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, ओबीसी से रामनिवास रावत, आदिवासी वर्ग से बाला बच्चन और उमंग सिंघार के नाम चर्चा में हैं।

Related Articles

Back to top button