ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

वेटरनरी डिप्लोमा की प्रवेश परीक्षा में एक नंबर पाने वालों को भी मिलेगा प्रवेश

जबलपुर। प्रदेश के वेटरनरी डिप्लोमा कालेज में इस बार डिप्लोमा कोर्स की सीट भरनी मुश्किल हो गई है। हालत यह है कि 10 वेटरनरी डिप्लोमा कालेज की साढ़े तीन सौ से ज्यादा सीटें भी नहीं भर पाई हैं। इन्हें भरने के लिए अब नानाजी देशमुख वेटरनरी विश्वविद्यालय जबलपुर 20 दिसंबर को दूसरी बार कालेज लेवल काउंसलिंग करने जा रहा है।

इन खाली सीटों को भरने के लिए इस बार विद्यार्थियों को कटआफ के क्राइट एरिया से भी मुक्त कर दिया गया है। प्री वेटरनरी डिप्लोमा टेस्ट में एक नंबर पाने वाले विद्यार्थी को भी इस बार वेटरनरी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश मिलेगा। वेटरनरी विवि के अंतर्गत प्रदेश में पांच शासकीय और पांच निजी वेटरनरी डिप्लोमा कालेज हैं। दो आनलाइन और एक आफलाइन काउंसलिंग करने के बाद भी लगभग साढ़े तीन सौ से ज्यादा डिप्लोमा की सीटें इस साल खाली रह गई हैं। सबसे बुरे हाल पांच निजी कालेजों के हैं। इनमें आधी सीट भी नहीं भर सकीं हैं।

10 कालेजों में एक हजार सीटें

सभी 10 कालेज में कुल एक हजार सीटें हैं। इनमें पांच सौ सीट निजी कालेज और पांच सौ शासकीय कालेज के पास हैं। वहीं इनमें 80 फीसद फ्री और 20 फीसद पेमेंट सीट रखी गई हैं। निजी कालेजों की मांग ठुकराते हुए विवि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रवेश परीक्षा देने वालों को ही काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। इस डिप्लोमा कोर्स को करने पर छात्र पशुपालन विभाग के एवीएफओ पद पर आवेदन करने के लिए पात्र हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button