ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

थर्ड रेल लाइन का सफल ट्रायल..! इस रूट पर 95 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, सुरक्षा को लेकर पहले ही किया जा चुका निरीक्षण

भोपाल। एमपी के नर्मदापुरम से गुजरने वालों को बड़ी सौगात मिली है। पश्चिमी मध्य रेलवे ने भोपाल-इटारसी के बीच बिछाई गई 26 किमी की नई रेल लाइन का सफल ट्रायल किया है। इस लाइन पर ट्रेन को 95 किमी प्रति घंटा चलाया गया। अब इस ट्रेक पर जल्द 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। भोपाल-इटारसी के बीच पश्चिम मध्य रेलवे की महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी हो गई है। इसके तहत बुदनी बरखेड़ा घाट सेक्शन पर 9 दिसंबर को थर्ड लाइन पर ट्रेन का सेफ्टी ट्रायल हुआ।

इस ट्रायल में बुदनी से बरखेड़ा 26 किमी ट्रैक पर नवनिर्मित 7 टनल से होकर ट्रेन को करीब 95 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चलाया गया। ट्रेन का ये ट्रायल कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी सेंट्रल सर्किल मनोज अरोरा ने लिया। निरीक्षण के दौरान चीफ सेफ्टी कमिश्नर अरोरा ने सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, उपकरण, तथा सिग्नलिंग आदि का निरीक्षण किया।

ट्रायल सफल होने पर इस सेक्शन में 75 किमी प्रति घंटे की गति से गाड़ी चलाने की अनुमति दी गई। बुदनी बरखेड़ा सेक्शन में 13 प्रमुख पुल, 49 पुलिया एवं 7 सुरंगों का निर्माण किया गया है। यह ट्रेक रातापानी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में होने के कारण निर्माण में वाइल्ड लाइफ बोर्ड की शर्तों के अनुसार बनाया गया है। पश्चिम-मध्य रेलवे का भोपाल-इटारसी मार्ग भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त खंड है।

Related Articles

Back to top button