ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

साल का आखिरी सूर्य गोचर इस दिन, इन राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

इंदौर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का हर महीने गोचर होता है। इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। 16 दिसंबर को भास्कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यह 15 जनवरी 2024 तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के धनु राशि में आने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। यह राजयोग 3 राशियों की तकदीर बदल देगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग किस राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बेहद लाभकारी रहेगा। इन्हें हर कदम पर किस्मत का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि

बुधादित्य राजयोग कन्या राशि वालों को लाभ देगा। आय में वृद्धि होगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक संबंध सुधरेगा। आप जीवन में आराम और शांति महसूस करेंगे। संपत्ति संबंधी मामले सुलझ सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में चमक आएगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में प्रबलता आएगी। नई साझेदारी का निर्माण होगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button