ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, ज्योति टाकीज चौराहे पर लगा जाम

भोपाल। राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ से राजपूत समाज भड़क उठा है। मप्र की राजधानी में भी करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इस हत्याकांड के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता ज्योति टाकीज चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने एकत्रिए हुए और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़प भी हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। करणी सेना के इस प्रदर्शन की वजह से चेतक ब्रिज से आइएसबीटी और दूसरी ओर बोर्ड आफिस चौराहे तक लंबा जाम लग गया है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशान होना पड़ा।

करणी सेना की मांग है कि हत्यारों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हो। ऐसा न होने की सूरत में करणी सेना ने देशभर में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button