ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बदमाशों ने लूटे रुपये और जेवर, पुलिस को घटना पर संदेह

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में लूटा का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज की है। खास बात यह है कि महिला और पुलिस की कहानी में जमीन आसमान का अंतर है।

पीड़िता सीमा कुशवाह के अनुसार 28 नवंबर की रात वह घर में अपने दो बच्चों और एक भाई के बच्चे के साथ सो रही थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे दाखिल हो गए और उसे कमरे में बंद कर दिया और अन्य कमरे में रखे एक लाख रुपये नकद सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

महिला की मानें तो बदमाशों के भागने के बाद उसने तत्काल अपने पति और सास-ससुर को फोन लगा कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में सिर्फ चोरी का प्रकरण कायम किया है।

मामले की जांच जारी

प्रथम दृष्टया तो हमें महिला की कहानी और घटना संदिग्ध लग रही है। यह मामला लूट का नहीं चोरी का है, इसलिए मामले में चोरी की एफआइआर दर्ज की है। मामले की विवेचना के दौरान प्रकरण में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र मावई, कोलारस थाना प्रभारी

Related Articles

Back to top button