ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

उज्जैन के रामघाट पर पेशाब करते पकड़े गए बुजुर्ग को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

उज्जैन। शिप्रा किनारे रामघाट के छोटे मंदिर पर मंगलवार रात एक बुजुर्ग पेशाब कर रहा था। घाट पर मौजूद दिल्ली निवासी श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घाट पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर नजर आ रहा था।

भेजा गया जेल

महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को दिल्ली के कुछ श्रद्धालु रामघाट पर मौजूद थे। तभी एक व्यक्ति वहां घूमकर छोटे-छोटे मंदिरों पर पेशाब कर रहा था। इस पर श्रद्धालुओं ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाकर उसे पकड़ लिया। पेशाब करने वाला व्यक्ति हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घाट पर पहुंच गई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम 60 वर्षीय लतीफ पुत्र फजल निवासी फाजलपुरा बताया।

Related Articles

Back to top button