ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

एक और भारतीय तेज गेंदबाज ने गुपचुप की शादी…ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में ली थी छुट्टी

 टी20 मुकाबले के बीच एक और भारतीय तेज गेंदबाज शादी के बंधन में बंधे। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार ने  बीते मंगलवार (28 नवंबर) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से शादी के लिए छुट्टी ली थी जिसकी अब तस्वीरें सामने आई।

आईपीएल फ्रेंचाइज़ी दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को बधाई देते हुए शादी की तस्वीर साझा की। मुकेश की पत्नी का नाम दिव्या है। गोपालगंज के मुकेश ने गोरखपुर में शादी की। दुल्हा बने मुकेश काफी खुश दिख रहे है। इस दौरान उन्होंने शेरवानी पहनी हुई है.

बता दें कि मुकेश कुमार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का हिस्सा है। इससे पहले खेले दोनों टी20 में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे। वहीं तीसरे टी20 मे दीपक चाहर को उनकी जगह स्क्वाड में शामिल किया गया था.  रायपुर में खेले जाने वाले चौथे टी20 में मुकेश टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।

मुकेश भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज़ के दौरे पर तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू किया था।  वे अब तक 1 टेस्ट, 3 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं।  टेस्ट में उन्हें 2, वनडे में 4 और टी20 इंटरनेशनल में भी 4 विकेट मिल चुके हैं। वहीं   दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले मुकेश कुमार 10 आईपीएल खेल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button