ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

इंदौर में सेवानिवृत्त एएसआइ के बेटे ने लिफ्ट देकर वृद्ध को लूटा, पुलिस ने पकड़ा

इंदौर। वृद्ध के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रिटायर एएसआइ के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने लिफ्ट देकर लूटा था। लूट की राशि भी जब्त कर ली है।

चंदन नगर थाना क्षेत्र में 23 नवंबर को लवकुश चौहान निवासी ऋषि पैलेस कालोनी के साथ लूट की घटना हुई थी। लवकुश चौहान गुजरात से लौटे थे। घर जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट ली तो बाइक सवार सुनसान जगह ले गया। उसने शराब पिलाकर 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया। रुपये गुजरात में रहने वाली बहन ने व्यवसाय के लिए दिए थे। दूसरे दिन उन्होंने घटना बताई और पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में प्रजापत नगर के अनूप दुबे को गिरफ्तार कर लिया। अनूप के पिता सुभाष दुबे एएसआइ रहे हैं। वे अन्नपूर्णा थाना से सेवानिवृत्त हुए थे।

छात्र ने पीछा कर पकड़े लुटेरे, तीन वारदातें कबूली

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को लूट लिया। छात्र ने शोर मचाया और राहगीरों की मदद से पीछा कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ हुई तो तीन जगह वारदात कबूली। घटना बाराद्वारी राजगढ़ निवासी प्रियव्रतपालसिंह राठौर के साथ हुई है। प्रियव्रत कौशल्यापुरी में किराए से रहता है। सोमवार रात वह नौलखा से प्रकाश नगर की तरफ जा रहा था। अचानक बाइक पर तीन बदमाश आए और झपट्टा मारकर फोन छीन लिया। प्रियव्रत ने पीछा किया लेकिन आरोपित आगे निकल गए। उसने राहगीरों से मदद मांगी और बाइक से पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने दो जगह और लूट कबूली।

Related Articles

Back to top button