ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

भगवानपुरा के पीपलझोपा क्षेत्र के हल्दिया घाटी पर हादसा, 3 की मौत, 2 घायल

खरगोन। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर भगवानपुरा के पीपलझोपा क्षेत्र के हल्दिया घाटी पर हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के दो बच्चों और उसकी मां की मौत हो गई तो पिता व डेढ़ वर्षीय बालिका गंभीर है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। हादसा शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे का है।

पुलिस के अनुसार दिनेश पुत्र दीरला 40 वर्षीय अपनी पत्नी छीनी बाई 31 वर्षीय, अर्जुन पांच वर्षीय, आरती तीन वर्षीय व डेढ़ वर्षीय सविना के साथ बाइक से पीपलझोपा की ओर जा रहा था।

हल्दिया घाटी मोड़ पर अचानक सामने से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें अर्जुन व आरती सहित छीनी बाई की मौत हो गई है।

दिनेश व डेढ़ वर्षीय सविना को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रैफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को गुस्साए लोगों ने भगा दिया। इसके बाद एसपी धर्मवीर सिंह भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे।

उधर, हादसे के बाद लोगों ने धरना दे दिया। यहां रोड सुधार की मांग की है। साथ ही परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की है।

अस्पताल स्टाफ और पुलिस ने मासूम का कराया इलाज। विधायक केदार डाबर पहुंचे जिला अस्पताल,दुखद घटना बताते हुए खेद जताया।

Related Articles

Back to top button