ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

ब्राजील में शिवपुरी के युवक की मलेरिया से मौत, कैलीफोर्निया से कर रहा था बीबीए

शिवपुरी शिवपुरी के कोलारस कस्बे के ग्राम नेतवास निवासी किसान के बेटे की ब्राजील में मलेरिया से मौत हो गई है। मृतक इसी शैक्षणिक सत्र में कैलीफोर्निया में पढ़ाई करने के लिए गया था। वह वहां से जब ब्राजील घूमने के लिए गया तो वहीं पर अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसे हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान भारतीय समय अनुसार शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। किसान ने सरकार से बेटे के शव को समय पर भारत मंगवाने की गुहार लगाई है।

बीबीए में लिया था एडमीशन

जानकारी के अनुसार नेतवास निवासी किसान शेरा सरदार के बेटे नवजोत सिंह उम्र 23 साल ने इसी शैक्षणिक सत्र में कैलिफोर्निया की एक यूनिवर्सिटी में बीबीए में एडमीशन लिया था। वह 18-19 नवंबर को भारत से कैलिफोर्निया के लिए रवाना हुआ था। वहां से वह अपने दोस्तों और चाचा के साथ घूमने के लिए ब्राजील गया था। इसी दौरान ब्राजील में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। नवजोत सिंह की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मलेरिया से मौत

बकौल शेरा सरदार दो दिन तक तो नवजोत के चाचा को उससे मिलने दिया गया और वहां से नवजोत ने भी वीडियो काल के माध्यम से उससे बात की, लेकिन तीसरे दिन डाक्टरों ने नवजोत से किसी को नहीं मिलने दिया और कह दिया कि वह आक्सीजन पर आइसीयू में है। डाक्टरों ने उसे मलेरिया होना बताया। शुक्रवार की सुबह चार बजे उसकी मौत होना बताया गया है।

सरकार से लगाई गुहार

शेरा सिंह के अनुसार उनका भाई वहां के प्रोसीजर के अनुसार भारतीय दूतावास पहुंच गए हैं और शव को भारत लाने की कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। शेरा सिंह ने सरकार से गुहार लगाई है कि वह वहां के भारतीय दूतावास के माध्यम से कम से कम समय में बेटे के शव को भारत बुलवाने की कृपा करें। यहां बताना होगा कि नवजोत सिंह किसान शेरा सिंह का इकलौता बेटा था।

Related Articles

Back to top button