ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

आधी रात बस रुकाकर बदमाशों ने फैलाई दहशत, मारपीट और लूटपाट का आरोप

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में चलने वाली लग्जरी बस को गोला का मंदिर पर हथियारबंद चार बदमाशों ने बीच सड़क पर तमंचा दिखाकर रोक लिया। एक बदमाश ने बस चालक पर तमंचा ताना तो दूसरे ने बस का कांच फोड़ दिया, इसके बाद बस चालक के साथ मारपीट की गई और रुपये छीन लिए गए। जिस दौरान लूटपाट चल रही थी तभी बदमाश के तीन साथी बस में दाखिल हो गए और यात्रियों से अभद्रता की व धमकाया। इस पूरे मामले के बाद बस स्टाफ व यात्री दहशत में आ गए और डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी।

ये है मामला

बस संचालक ने बताया कि उन्होंने शहर में लग्जरी बस सेवा शुरू की है। बीती रात खाटू श्याम के लिए रवाना हुई। बस चालक संजीव श्रीवास अभी बस लेकर गोला का मंदिर से निकला ही थे कि चार हथियार बंद बदमाशों ने बस को बीच रास्ते में हथियार के दम पर रोक लिया, जिसके बाद इन बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से बस के सामने वाला कांच फोड़ दिया और बस चालक को तमंचा दिखाकर उसके साथ जमकर मारपीट की।

दो बदमाश पुलिस ने पकड़े उन्होंने खुद पुलिस के सामने हथियार होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इंदल सिंह तोमर, भोलू तोमर, ध्रुव विजय राजावत और श्यामसुंदर तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सवारी बैठाने को लेकर झगड़ा था, जिसमें तीन आरोपितों को पकड़ लिया, जिन्होंने मारपीट की। लूट जैसी कोई घटना नहीं है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

राजीव जंगले, सीएसपी गोला का मंदिर

Related Articles

Back to top button