ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
लाइफ स्टाइल

करवाचौथ पर अपनाएं दही का ये देसी नुस्खा

करवाचौथ का समय पास आते ही महिलाएं घर के काम से समय निकालकर खुद के सजने संवरने पर भी ध्यान देने लगती हैं। लेकिन आजकल पार्लर में फेशियल के महंगे पैकेज लोगों के चेहरे का नूर पहले ही उड़ा देते हैं। ऐसे में अगर आपकी जेब पर भी पार्लर जाकर फेशियल करवाना भारी पड़ रहा है तो दही से फेशियल करने का ये देसी तरीका आपकी टेंशन दूर कर सकता है।
दही और अंडे का फेशियल – दही त्वचा को मुलायम बनाए रखने के साथ भीतर से साफ करने में मदद करती है। जबकि अंडा त्वचा के अतिरिक्त तैलीय प्रभाव को कम करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक अंडे का सफेद भाग और एक चम्मच दही मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से फेंटकर चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। जब यह मिश्रण सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
क्लींजर – चेहरे पर निखार लाने के लिए आप दही का यूज क्लींजर की तरह भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से गीला करके उस पर अच्छी तरह दही लगाकर हल्के हाथों से कुछ देर मलना है। इसके बाद चेहरे को एक टिशू पेपर से साफ करके ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को करने से आपको अपने चेहरे पर एक अलग फ्रेशनेस फील होगी।
हाइपरपिग्मेंटेशन से छुटकारा – अगर आप मुंहासों और हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या से परेशान रहते हैं तो दही और केले से बना फेस मास्क आपकी परेशानी दूर करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। इस उपाय को करने के लिए एक केले के छिलके उतारकर कटोरी में रखें और उसे चम्मच की मदद से मैश करें। इसके बाद मैश किए हुए केले में दो बड़े चम्मच दही मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

Related Articles

Back to top button