ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

कोहली ने बनाई सेंचुरी तो बहराइच में दुकानदार ने फ्री में बांटी बिरयानी, उमड़ी इतनी भीड़ कि बुलानी पड़ गई पुलिस

बहराइच: टीम इंडिया न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में हर देशवासियों की खुशी का टिकाना नहीं है। इसी कड़ी में यूपी के बहराइच में बुधवार की रात को लोगों पर क्रिकेट का खुमार इस कदर चढ़ा की फ्री में बिरयानी बंटने लगी। वहीं, बिरयानी के लिए लगी भीड़ को पुलिस को नियंत्रित करना पड़ा।

मामला बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। यहां लखनवी रसोई वाले ने विराट कोहली के रन बनाने के दौरान ऑफर दे दिया और अपने दुकान के आगे बोर्ड लगा दिया कि विराट जितने रन बनाएंगे कस्टमर को बिरयानी पर उतने प्रतिशत छूट दी जाएगी।  फिर क्या था, ये स्कीम देखकर बिरयानी प्रेमियों ने बिरयानी खाने के लिए दुकान पर बम्पर भीड़ लगने लगी। भीड़ इतनी बढी कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आना पड़ा। पुलिस ने मौके पर ज्यादा भीड़ को देखते हुए दुकान को बंद करा दिया। बहराइच में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर है आप इस ऑफर से अंदाजा लगाया जा सकता है।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने धमाका कर दिया है। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार (15 नवंबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोहली ने धमाकेदार अंदाज में शतक जमाया। विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की आतिशी पारी खेली और लीजेंड सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा वनडे शतकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। कोहली का यह वनडे करियर का 50वां शतक रहा। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने।

Related Articles

Back to top button