ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी बोले- पीएम ने कहा एमपी में 500 फैक्टियां लगवाई हैं, किसी ने ये देखी हैं?

नीमच। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी नीमच जिले के जावद पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी तक भारत जोड़ो यात्रा की है। इस यात्रा में लाखों लोग मेरे साथ चले, जहां मैंने हजारों लोगों से बात की। इस दौरान जब मैं मध्य प्रदेश के युवाओं से पूछता था- आप क्या करते हैं? जवाब आता था- कुछ नहीं करता, बेरोजगार हूं। मध्य प्रदेश के ये हालात हैं।

राहुल ने कहा कि मोदी जी कुछ दिन पहले यहां आए और कहा कि हमने मध्य प्रदेश में 500 फैक्ट्रियां लगाई हैं। इसके पहले उन्होंने 15 लाख रुपए और काले धन को मिटाने की बात कही थी। मध्य प्रदेश में किसी ने ये फैक्ट्रियां देखी हैं?

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। इसी वजह से चुनाव प्रचार के लिए बहुत ही कम समय बचा है और सभी दलों के बड़े नेता तेजी से सभाएं ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button