ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक और कथित वीडियो हो रहा वायरल

पांच नवंबर को पहला वीडियो कमल नाथ के मीडिया समन्वयक पीयूष बबेले ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया था। इसके बाद कांग्रेस ने मंत्री तोमर और भाजपा पर चहुंओर से हमला बोल दिया था। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बहुप्रसारित दूसरे वीडियो के बाद कांग्रेस का कोई बयान नहीं आया है।

सुबह तोमर बोले, फर्जी मामलों में समय बर्बाद मत कीजिए

मुरैना रवाना होने से पहले सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री तोमर संभागीय मीडिया कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पहले कथित वीडियो के संबंध में पूछे गए सवाल के जबाव में केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा, फर्जी मामलों में समय बर्बाद मत कीजिए। बता दें, तोमर के रवाना होने के बाद यह दूसरा वीडियो बहुप्रसारित हो गया।

चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लें

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रमुख का डा. रागिनी नायक ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुप क्यों है। इस वीडियो की सत्यतता की जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

आयकर, ईडी, सीबीआइ जैसी जांच एजेंसियां कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, यह भी अपने आप में सवाल है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा वीडियो को फेक बताए जाने पर उन्होंने कहा कि जब तक जांच ना हो जाए तब तक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बर्खास्त किया जाए। मनी लांड्रिंग के तहत प्रकरण दर्ज हो।

Related Articles

Back to top button